Introduction · परिचय
English: Many students think they are weak in Mathematics because they get answers wrong. Often, the problem is not a lack of ability but a few repeated habits: rushing through calculations, skipping steps or not checking the final answer. Let us understand five common mistakes and how to correct them.
हिन्दी: कई विद्यार्थियों को लगता है कि वे गणित में कमजोर हैं क्योंकि उनके उत्तर गलत हो जाते हैं। अक्सर समस्या योग्यता की कमी नहीं, बल्कि कुछ बार-बार दोहराई जाने वाली आदतें होती हैं—जल्दबाजी में गणना करना, चरण छोड़ देना या अंतिम उत्तर की जाँच न करना। आइए पाँच सामान्य गलतियों और उन्हें सुधारने के तरीकों को समझें।
1 Making Calculation Errors
गणना में गलती करना
English: Students sometimes know the correct method but make small errors while adding, subtracting, multiplying, dividing or handling negative numbers. A single arithmetic error can make the final answer incorrect.
हिन्दी: कई बार विद्यार्थियों को सही तरीका पता होता है, लेकिन जोड़, घटाव, गुणा, भाग या ऋणात्मक संख्याओं की गणना करते समय छोटी गलती हो जाती है। गणना की एक गलती से अंतिम उत्तर गलत हो सकता है।
Correct: −5 + 8 = 3
Common mistake: Writing −13 by adding the numbers without considering their signs.
सुधार: संख्याओं के चिह्न (+/−) पर ध्यान दें। उत्तर लिखने से पहले गणना दोबारा जाँचें।
How to improve: Write calculations neatly, pay attention to signs and verify important arithmetic steps.
सुधार का तरीका: गणना साफ-साफ लिखें, चिह्नों पर ध्यान दें और महत्वपूर्ण गणनाओं की जाँच करें।
2 Skipping Steps in the Solution
हल के चरण छोड़ देना
English: In a hurry, students jump directly from the question to the answer. This makes it easier to lose track of a sign, formula or operation. It also makes errors difficult to find later.
हिन्दी: जल्दबाजी में विद्यार्थी प्रश्न से सीधे उत्तर तक पहुँचने की कोशिश करते हैं। इससे चिह्न, सूत्र या गणितीय क्रिया छूट सकती है। बाद में गलती ढूँढ़ना भी कठिन हो जाता है।
Example: Solve 2 × (x + 3) = 14.
- Open the bracket: 2x + 6 = 14
- Subtract 6 from both sides: 2x = 14 − 6
- Simplify: 2x = 8
- Divide both sides by 2: x = 8 ÷ 2
- Answer: x = 4
हर चरण लिखने से तरीका स्पष्ट रहता है और गलती पहचानना आसान होता है।
How to improve: Show the important steps, write one operation at a time and keep your working organised.
सुधार का तरीका: हल के आवश्यक चरण लिखें, एक बार में एक गणितीय क्रिया करें और अपना काम व्यवस्थित रखें।
3 Using a Formula Without Understanding It
बिना समझे सूत्र का प्रयोग करना
English: Memorising formulas without knowing what each symbol means or when the formula applies can lead to incorrect substitutions. Students may remember a formula but use the wrong values in it.
हिन्दी: किसी सूत्र के प्रतीकों का अर्थ और उसके प्रयोग की स्थिति समझे बिना केवल याद करने से गलत मान रखने की संभावना रहती है। विद्यार्थी सूत्र याद रखते हैं, लेकिन उसमें गलत मान रख देते हैं।
Area of a rectangle = length × breadth.
Before substituting values, identify which measurement is the length and which is the breadth, and make sure both are in the same unit.
मान रखने से पहले लंबाई और चौड़ाई की पहचान करें तथा दोनों की इकाई समान रखें।
How to improve: Understand the meaning of each formula, learn what its symbols represent and practise applying it to different questions.
सुधार का तरीका: प्रत्येक सूत्र का अर्थ समझें, उसके प्रतीकों को पहचानें और अलग-अलग प्रश्नों में उसका प्रयोग करें।
4 Not Reading the Question Carefully
प्रश्न को ध्यान से न पढ़ना
English: Students sometimes start solving after reading only part of a question. They may miss words such as “not”, “difference”, “at least”, “total”, “prove” or “find the value”. As a result, they solve a different problem from the one asked.
हिन्दी: कई विद्यार्थी प्रश्न का पूरा अर्थ समझे बिना हल करना शुरू कर देते हैं। वे “नहीं”, “अंतर”, “कम-से-कम”, “कुल”, “सिद्ध कीजिए” या “मान ज्ञात कीजिए” जैसे शब्दों को अनदेखा कर सकते हैं। परिणामस्वरूप वे पूछे गए प्रश्न के बजाय कोई दूसरा प्रश्न हल कर देते हैं।
How to improve: Read the question twice, underline the given information and identify exactly what you have to find or prove.
सुधार का तरीका: प्रश्न को दो बार पढ़ें, दी गई जानकारी को रेखांकित करें और स्पष्ट करें कि क्या ज्ञात करना या सिद्ध करना है।
5 Not Checking the Final Answer
अंतिम उत्तर की जाँच न करना
English: Some students stop as soon as they get an answer. They do not check whether it satisfies the original question, whether the unit is correct or whether the calculation contains an error.
हिन्दी: कुछ विद्यार्थी उत्तर मिलते ही रुक जाते हैं। वे यह नहीं जाँचते कि उत्तर मूल प्रश्न की शर्तों को पूरा करता है या नहीं, इकाई सही है या नहीं और गणना में कोई गलती तो नहीं है।
If you solve an equation and get x = 4, substitute x = 4 into the original equation to check whether both sides are equal.
यदि समीकरण हल करने पर x = 4 मिलता है, तो मूल समीकरण में x = 4 रखकर जाँचें कि दोनों पक्ष बराबर हैं या नहीं।
How to improve: Reserve a little time to recheck calculations, units, signs and whether the final answer matches what the question asks.
सुधार का तरीका: गणना, इकाइयों, चिह्नों और अंतिम उत्तर की जाँच के लिए थोड़ा समय अवश्य रखें।
Build These 5 Good Mathematical Habits
गणित की ये 5 अच्छी आदतें अपनाएँ
Solve a few questions every day instead of studying only before a test.
केवल परीक्षा से पहले नहीं, प्रतिदिन कुछ प्रश्न हल करें।
Write steps clearly so you can follow and review your solution.
हल के चरण साफ-साफ लिखें।
Ask why a method works instead of memorising steps blindly.
केवल चरण याद न करें, तरीका क्यों काम करता है यह समझें।
Keep a small error notebook and revisit questions you got wrong.
गलत प्रश्नों और उनकी वजह को एक अलग कॉपी में लिखें।
Use substitution, estimation or another suitable method to verify results.
प्रतिस्थापन, अनुमान या किसी उपयुक्त तरीके से उत्तर जाँचें।
याद रखें: गणित सीखते समय गलतियाँ होना सामान्य है। सबसे महत्वपूर्ण बात है गलती का कारण समझना, उसे सुधारना और उसे दोबारा न दोहराने का प्रयास करना।
Conclusion · निष्कर्ष
English: Mathematics improves with understanding, patience and regular practice. Avoiding these five common mistakes can make your problem-solving clearer and more accurate. Do not fear mistakes—learn from them and keep practising.
हिन्दी: गणित में सुधार समझ, धैर्य और नियमित अभ्यास से होता है। इन पाँच सामान्य गलतियों से बचने पर आपकी समस्या हल करने की क्षमता अधिक स्पष्ट और सटीक बन सकती है। गलतियों से डरें नहीं—उनसे सीखें और अभ्यास जारी रखें।